Wednesday 18 April 2012

भारत विश्व की सबसे बडी आर्थिक महाशक्ति होगा।


जिस दिन भारत से भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा तथा देश का लूटा धन वापस मिल जायेगा उस दिन भारत की अर्थव्यवस्था व मुद्रा इतनी मजबूत होगी की 1 रुपये की कीमत 50 डाँलर के बराबर होगी तथा भारत विश्व की सबसे बडी आर्थिक महाशक्ति होगा। आज भी भ्रष्ट व्यवस्था भ्रष्टाचार के बावजूद दुनियाँ के अन्य देशों की तुलना में भारत पर बाहर के देशों का लिया गया ॠण मात्र 0.237 ट्रिलियन डाँलर (10.66 लाख करोड रुपये) तथा आन्तरिक ॠण मात्र 0.855 ट्रिलियन डाँलर (34.48 लाख करोड रुपये) है। भारत के बाद भ्रष्टाचार व कालेधन की अर्थ-व्यवस्था को मिटाने का अभियान अन्य एशिया के देशों में भी चलेगा तथा भारत व एशिया का उत्थान होगा तथा हम यूरोप व अमेरिका से भी आगे बढ जायेंगे।
इस प्रकार लगभग इस 3 हजार लाख करोड रुपये में से भारत का 400 लाख करोड से अधिक कालाधन तथा देश की आन्तरिक व्यवस्था में भी लगभग 100 लाख करोड रुपये कालाधन विद्यमान है। इससे बडी दु:खद घटना, आश्चर्य, अन्याय और क्या होगा कि भारत व एशिया के अन्य देशों के कालेधन से यूरोप के देश विकास व विलासिता करें तथा भारत व एशिया के लोग भूखों मरें! यह कितनी शर्म, आश्चर्य व अन्यायपूर्ण बात है! यह पाप तुरन्त बन्द होना चाहिए। भारत में गरीबी के कारण भूख व कुपोषण से मरने वालों की संख्या-‘ग्लोबल हंगर रिपोर्ट’ के अनुसार 1 मिनट में 13, एक घण्टे में 883 तथा एक दिन में लगभग 20 हजार है।

7 comments:

Rameshwar Arya on 18 April 2012 at 23:37 said...

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है.

मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है.

आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती..

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है.

मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में.

मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.

असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो.

जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्श का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम.

कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती....................

और वापस जुट जाता हूँ ..........

Dr.DIGVIJAY SINGH on 19 April 2012 at 00:18 said...

kuch nahi ho sakta hamare bharat me bharstachar aap jitna khatm karoge utna hi badega abhi mai apne tahsil me jati niwas aur aay praman patra banwane gaya tha to mujhase waha ke yek chaprasi ne kaha free me kuch nahi banta hai phir mai kuch nahi bol paya kyo ki wahi par tahsildar mahodya baite huwe the to maine apne man me socha aur tahsildar mahoday se kaha yek anna nahi yek lakha anna baitha jaye to bhi bharstachar khatm nahi ho sakta ....... to tahsildar mahoday ka jabab tha ann kya khane ko dega.....

nimeshchandra on 20 April 2012 at 03:34 said...

है याद हमें युग युग की ,जलती अनेक घटनायें,
जो माँ की सेवा पथ पर ,आई बन कर विपदायें,


हमने अभिषेक किया था ,जननी का अरि षोणित से,
हमने श्रिंगार किया था ,माता का अरि-मुंडों से,


हमने ही उसे दिया था ,सांस्कृतिक उच्च सिंहासन,
माँ जिस पर बैठी सुख से ,करती थी जग का शासन,


अब काल चक्र की गति से ,वह टूट गया सिंहासन,
अपना तन मन धन देकर

हम करें पुन: संस्थापन ,हम करें पुन: संस्थापन

हम करें राष्ट्र आराधन ,हम करें राष्ट्र आराधन.. आराधन

तन से, मन से, धन से ,तन मन धन जीवन से
हम करें राष्ट्र आराधन,हम करें राष्ट्र आराधन.. आराधन

Mahakal Bhakt Ravindra Mankar on 10 February 2013 at 10:53 said...

जय महाकाल

Mahakal Bhakt Ravindra Mankar on 10 February 2013 at 10:55 said...

हम करेंगे देश कल्याण_मोदी लाओ देश बचाओ

dineshpandey40 on 14 February 2013 at 19:42 said...

बाबा,
सादर प्रणाम।
आपके माध्यम से समस्त देशवासियों को बसंतोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

अमन अन्गिरिश on 11 July 2014 at 23:24 said...

योग मात्र शरीर ही नही पूर्ण जीवन पद्दति के लिए जरूरी है , आप के दिशा निर्देश से वो दिन दूर नही जब हिन्दू धर्म सिरमौर होंगा ,

Post a Comment

Archive

 

Swami Ramdev Blog. Copyright 2011 All Rights Reserved. Bharat Swabhiman Trust